बस में थीं मासूम बेटियां... फिर भी ड्राइवर को पीटा...पटलावद में इंसानियत शर्मसार, स्कूल बस के सामने, बाइक लगाकर की मारपीट - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 July 2026

बस में थीं मासूम बेटियां... फिर भी ड्राइवर को पीटा...पटलावद में इंसानियत शर्मसार, स्कूल बस के सामने, बाइक लगाकर की मारपीट

 बस में थीं मासूम बेटियां... फिर भी ड्राइवर को पीटा...पटलावद में इंसानियत शर्मसार, स्कूल बस के सामने, बाइक लगाकर की मारपीट



 *क्या स्कूल जाते वक्त भी सुरक्षित नहीं हमारी बच्चियां? धामनोद थाना क्षेत्र में बस ड्राइवर से मारपीट, स्कूल संचालक और बस ड्राइवर ने, छेड़खानी के लगाए आरोप।*


*धामनोद पुलिस ने, 03 पर मुकदमा किया दर्ज...2 बाल अपचारियों को पूछताछ के लिए धामनोद थाना लाए, एक फरार।*




धामनोद/// धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम पटलावद से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई....स्कूल बस के ड्राइवर के साथ कुछ मनचलों ने, न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली। वजह? स्कूल बस के आगे से बाइक हटाने की बात कहना। स्कूल बस में, बच्चिया भी थी। सवाल यह है कि, क्या हमारी बेटियां स्कूल आते जाते भी सुरक्षित नहीं है। उक्त मामले में,धामनोद पुलिस ने, 3 के खिलाफ , मामला दर्ज कर , जांच शुरू कर दी है।



पूरी घटना...कल  दिनांक 09.07.2026 की हे, फरियादी कालू पिता रूघनाथ गोयल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम धेगदा थाना धरमपुरी ने , आज 10 जुलाई को थाना धामनोद में हाजिर होकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि , वह उमिया कन्या स्कूल मण्डलेश्वर में, स्कूल बस चालक के पद पर कार्यरत है और स्कूल की छात्राओं को लाने-ले जाने का काम करता है। कल दिनांक 09.07.2026 को उमिया स्कूल की छुट्टी होने के बाद , वह स्कूल बस में छात्राओं को बैठाकर , ग्राम पेडवी की ओर वापस जा रहा था। शाम लगभग 05:00 बजे जब वह ग्राम पेटलावद स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी एक लड़का, अपनी मोटर सायकल क्रमांक MP09-AN-0718 पर दो अन्य लड़कों को पीछे बैठाकर आया और स्कूल बस के सामने मोटर सायकल खड़ी कर दी। 



बस ड्राइवर ने , लड़कों से बस के आगे से मोटर सायकल हटाने का अनुरोध किया। इस पर तीनों लड़के भड़क उठे और

बस ड्राइवर को मां-बहन की अश्लील और अभद्र गालियां देना शुरू कर दीं। जब फरियादी बस ड्राइवर ने, गाली देने से मना किया तो तीनों साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने , बस ड्राइवर के साथ थप्पड़ और मुक्कों से पीठ एवं चेहरे पर हमला किया। मारपीट करने के बाद तीनो साथी, वहां से जाने लगे और जाते समय फरियादी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि "आज तो बच गए, किसी दिन जान से खत्म कर देंगे"।  इसके बाद फरियादी ने, स्कूल बस को सुरक्षित रूप से छात्राओं के निवास स्थान तक पहुंचाया और अगले दिन,आज थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 



इस मामले में धामनोद पुलिस ने , तीनों के खिलाफ,

भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 126(2),  296(b), 115(2), 351(3), 3(5)

 के तहत,  एफआईआर दर्ज कर, दो बाल अपचारियों को पूछताछ के लिए धामनोद थाना पर बिठाया,एक फरार हे। 


इसके साथ ही स्कूल संचालक और बस ड्राइवर द्वारा, बच्चों के साथ छेड़खानी के भी आरोप लगाए हैं।

फिलहाल,पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here