दिनदहाड़े 1 लाख रुपये की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे, व्यक्ति पर हुआ, हमला धामनोद पुलिस और युवाओं की मदद से, घेराबंदी कर, चोर को पकड़ा गया। - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 24 June 2026

दिनदहाड़े 1 लाख रुपये की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे, व्यक्ति पर हुआ, हमला धामनोद पुलिस और युवाओं की मदद से, घेराबंदी कर, चोर को पकड़ा गया।

 दिनदहाड़े 1 लाख रुपये की लूट, बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे, व्यक्ति पर हुआ, हमला धामनोद पुलिस और युवाओं की मदद से, घेराबंदी कर, चोर को पकड़ा गया।



धामनोद में बैंक ग्राहक पर हमला, रुपए से भरा झोला छीनकर भागा, युवक।



धामनोद // धार जिले के धामनोद में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। आवलीपुरा गंधवानी निवासी नितेश पिता पुनमचंद मुलेवा (41 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह वर्ष 2019 के दुर्घटना क्लेम की राशि निकालने के लिए यूनियन बैंक धामनोद पहुंचे थे।



फरियादी के अनुसार उन्होंने बैंक से 1 लाख रुपये निकाले थे, जिन्हें सफेद रंग के एक झोले में रखकर, अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे महेश्वर चौराहे के पास एक अज्ञात युवक उनके पास आया और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट कर, उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान आरोपी रुपयों से भरा झोला छीनकर फरार हो गया। जिस पर तुरंत ही धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल ने उक्त घटना को होते हुए देखा और धामनोद पुलिस और युवाओं की मदद से घेराबंदी कर, चोर को पकड़ा गया।



घटना में फरियादी के दाहिने पैर में चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने भी घटना को देखा। फरियादी ने बताया, कि आरोपी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है और सामने आने पर वह उसे पहचान सकता है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(2) के तहत मामला दर्ज कर, धामनोद पुलिस ने तुरंत ही चारों तरफ नाकेबंदी कर धामनोद नगर के युवाओं की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया एवं लूटी गई 1 लाख की राशि भी बरामद की


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here