झाड़ू लगाते समय महिला को लगा करंट, हालत गंभीर; हार्ट सेंटर रेफर कॉलोनी मै चौकीदार का कार्य करती थी महिला
धामनोद (धार)। धामनोद की आर.के. वेन्यू कॉलोनी में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कॉलोनी में चौकीदारी का कार्य करने वाली मनीषा पति चंदू रोज़ की तरह अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान झाड़ू बिजली के बोर्ड से टकरा गई, जिससे उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉ. दिपेन्द्र सिंह मंडलोई ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हार्ट सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।


No comments:
Post a Comment