लग्जरी बस की चपेट में यात्री, पैर पर चढ़ा टायर, हालत गंभीर - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 24 May 2026

लग्जरी बस की चपेट में यात्री, पैर पर चढ़ा टायर, हालत गंभीर

 लग्जरी बस की चपेट में यात्री, पैर पर चढ़ा टायर, हालत गंभीर



धामनोद //इंदौर से महाराष्ट्र जा रही राजरतन ट्रैवल्स की लग्जरी बस के पहिए के नीचे आने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे धामनोद थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित फुडी चौराहे पर हुआ। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 09 जेड यू 9990 इंदौर से मुंबई जा रही थी। रास्ते में फुडी चौराहे पर स्थित होटल पर यात्रियों के नाश्ते-पानी के लिए बस रुकी थी। बस में सवार यात्री बिरजू शर्मा भी नाश्ते के लिए नीचे उतरे थे। 



जब बस मुंबई के लिए रवाना हुई, तब सभी यात्री बस में सवार हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आखिर में बिरजू शर्मा जैसे ही बस में चढ़ने लगे, तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी। संतुलन बिगड़ने से बिरजू बस के अगले टायर की चपेट में आ गए और उनका पैर टायर के नीचे आ गया। 



घटना के बाद बस स्टाफ ने तत्काल घायल बिरजू शर्मा को धामनोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। 



फिलहाल धामनोद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here