सख्ती का सिग्नल: नियम तोड़े तो अब सीधा एक्शन!
धामनोद//नेशनल हाईवे पलास चौराहा, पर — बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की।
अभियान के तहत पलास चौराहा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर खासतौर पर मालवाहक वाहनों, विशेषकर पिकअप वाहनों की बारीकी से जांच की गई। कई वाहनों पर नियमों की अनदेखी पाए जाने पर चालान काटे गए और आवश्यक कार्रवाई की गई
।
अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना बेहद खतरनाक है और यह सीधे तौर पर जान जोखिम में डालने जैसा है।
👉 प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आगे भी यदि यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया, तो सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
इस सख्ती के चलते वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला, वहीं आम लोगों ने इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में जरूरी कदम बताया।
📌 संदेश साफ है — नियम मानिए, सुरक्षित रहिए!


No comments:
Post a Comment