नगर में शिवरेज घोटाला? ठेकेदार की मनमानी से सड़कें बनी खतरा! मौत के गड्ढे! भ्रष्ट ठेकेदार की करतूत से सड़कें बनी जानलेवा, जिम्मेदार गहरी नींद में
धामनोद नगर में शिवरेज कार्य को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग पर चैंबर के गड्ढों को बिना प्लास्टर किए ही बंद कर दिया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शिवरेज कार्य पहले से ही विवादों में रहा है। ठेकेदार पर समय पर काम पूरा न करने और अधूरा कार्य छोड़ने जैसे कई आरोप लग चुके हैं। नगर के कई हिस्सों में अब भी काम अधूरा पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद मुख्य मार्ग की खुदाई कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि गड्ढों को मानक प्रक्रिया के अनुसार मजबूत किए बिना ही बंद कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी घटिया निर्माण के कारण गुलझर से महेश्वर चौराहे के बीच कई चैंबर धंस चुके हैं। इन गड्ढों की वजह से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, जिससे आम जनता में डर और आक्रोश दोनों है।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि इस गंभीर समस्या पर अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा। लोगों का आरोप है कि अधिकारी और नेता आंखें मूंदे बैठे हैं, जबकि जनता रोज़ाना खतरे के बीच सफर करने को मजबूर है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर जनता अपनी शिकायत किससे करे? और कब तक इस लापरवाही का खामियाजा भुगतती रहेगी?
👉 स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जांच और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि


No comments:
Post a Comment