हृदयविदारक सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 29 April 2026

हृदयविदारक सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल

 हृदयविदारक सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर घायल



धार// जिले में बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तिरला बाईपास पर चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में क्षमता से अधिक करीब 40 से 45 मजदूर सवार थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन पलट गया, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।



इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन में ओवरलोडिंग इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



यह हादसा एक बार फिर ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here