खरगोन में आवारा कुत्तों का आतंक: सेवानिवृत्त महिला पर झुंड ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 6 March 2026

खरगोन में आवारा कुत्तों का आतंक: सेवानिवृत्त महिला पर झुंड ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 “खरगोन में आवारा कुत्तों का आतंक: सेवानिवृत्त महिला पर झुंड ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना”



खरगोन से दिग्विजय सिंह पटेल की रिपोर्ट

खरगोन। शहर के बीटीआई रोड क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार रात करीब 10 बजे नगरपालिका की सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रतिभा मोडक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रतिभा मोडक रात में अपने घर के बाहर टहल रही थीं, तभी अचानक आवारा कुत्तों का झुंड उनकी ओर दौड़ पड़ा और उन पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में वह घबरा कर भागीं और इसी दौरान सड़क पर गिर गईं।



घटना के समय सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पत्थर फेंककर कुत्तों के झुंड को भगाया और महिला को बचाया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और काफी खून बह गया। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



यह घटना खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के बीटीआई रोड की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here