पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल का सख्त संदेश: अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा, त्योहारों में सुरक्षा होगी पुख्ता - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 March 2026

पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल का सख्त संदेश: अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा, त्योहारों में सुरक्षा होगी पुख्ता

 पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल का सख्त संदेश: अपराधियों पर कसा जाएगा शिकंजा, त्योहारों में सुरक्षा होगी पुख्ता



बड़वानी। नवागत पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने 05 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट रोडमैप पेश किया।
उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
एसपी शुक्ल ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इन विषयों पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया के समन्वय से समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।



प्रेस वार्ता के अंत में पत्रकारों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर देते हुए उन्होंने जिले में पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग का आश्वासन दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here