रंग लगाने के दौरान हादसा: होलिका में फिसलकर गिरा 10 वर्षीय बालक, पैर झुलसा - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 March 2026

रंग लगाने के दौरान हादसा: होलिका में फिसलकर गिरा 10 वर्षीय बालक, पैर झुलसा

 रंग लगाने के दौरान हादसा: होलिका में फिसलकर गिरा 10 वर्षीय बालक, पैर झुलसा



धामनोद// नगर मै  स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में होली के दौरान एक 10 वर्षीय बालक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, रोहन (पिता अशोक मुनिया) रंग लगाने के लिए दौड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास में जल रही होलिका में फिसलकर गिर पड़ा।



घटना में उसके पैर में जलन की चोट आई तथा घुटने के पास भी चोट लगी। हादसे के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला।



मौके पर मौजूद गौरव सोलंकी ने बताया कि बच्चे गार्डन में होली खेल रहे थे और वे पास में बैठकर उन्हें देख रहे थे। अचानक रोहन का संतुलन बिगड़ा और वह होलिका की ओर गिर गया। बिना देरी किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. भुवनेश ठाकुर और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की स्थिति अब सामान्य है।



घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने अपील की है कि होली जैसे त्योहारों पर बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here