दबंगों का आतंक: घर में घुसकर युवक को पीटा, लूटपाट कर दो बकरे भी ले गए - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 March 2026

दबंगों का आतंक: घर में घुसकर युवक को पीटा, लूटपाट कर दो बकरे भी ले गए

दबंगों का आतंक: घर में घुसकर युवक को पीटा, लूटपाट कर दो बकरे भी ले गए



धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचघाटी में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, करीब 10 से 12 लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान अचानक आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घर में लूटपाट की और दो बकरे भी चोरी कर ले गए।

घटना के बाद घायल युवक को तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर भवनीश ठाकुर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।



फिलहाल मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here