सांसद निधि से संवरता खलघाट: हाई मास्ट की रोशनी में दमका मां नर्मदा तट, टीन शेड घाट बना आस्था का नया केंद्र
खलघाट // नरेंद्र चौहान // धार
धार–महू संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की सांसद निधि से खलघाट स्थित पवित्र खलघाट में मां नर्मदा के तट पर टीन शेड घाट निर्माण एवं हाई मास्ट लाइट का कार्य कराया जा रहा है, जो इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है।
नर्मदा नदी के पावन तट पर घाट निर्माण और हाई मास्ट लाइट लगने से पूरा परिसर भव्य और आलौकिक नजर आने लगा है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां स्नान, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषकर शाम के समय हाई मास्ट लाइट की रोशनी में घाट की सुंदरता और अधिक निखर जाती है, जिससे भक्तों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
टीन शेड निर्माण से अब बड़े धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन और सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी छांव और बैठने की व्यवस्था मिलने से राहत मिली है।
बरसात के चार महीनों में मंदिर क्षेत्र के जलमग्न होने की समस्या भी अब काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्माण कार्य से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और खलघाट क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी।


No comments:
Post a Comment