अवैध कॉलोनियों पर ग्राम पंचायत मेहरबान? बिना अनुमति सड़क बनाकर प्लॉटों की बिक्री, रजिस्ट्री-नामांतरण तक पूरा खेल!”
खलघाट/खलबुजुर्ग। पुराने एबी रोड स्थित एक अवैध कॉलोनी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बिना किसी वैध अनुमति के कॉलोनी में मुरमीकरण सड़क बना दी गई और मुख्य सड़क से जुड़े प्लॉटों की धड़ल्ले से बिक्री कर दी गई।
बताया जा रहा है कि:
न तो राजस्व विभाग से कोई आधिकारिक अनुमति ली गई,
न ही कॉलोनाइजर द्वारा आवश्यक टीएनसी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) की स्वीकृति प्राप्त की गई,
इसके बावजूद प्लॉटों की रजिस्ट्री और नामांतरण तक की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की जानकारी में यह पूरा मामला होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब कॉलोनी अवैध है, तो सड़क निर्माण और रजिस्ट्री की प्रक्रिया कैसे पूरी हो गई?
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बुनियादी सुविधाओं और वैधानिक विवादों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है।
अब देखना यह है कि संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।


No comments:
Post a Comment