स्वच्छता शाखा ठप, प्रशासन पर बढ़ा दबावअध्यक्ष प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग, सफाई कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 February 2026

स्वच्छता शाखा ठप, प्रशासन पर बढ़ा दबावअध्यक्ष प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग, सफाई कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश

 स्वच्छता शाखा ठप, प्रशासन पर बढ़ा दबावअध्यक्ष प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग, सफाई कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश



धामनोद //नगर परिषद में कार्यरत स्वच्छता शाखा के समस्त कर्मचारी मंगलवार, 17 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर चले गए। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विष्णु पाटीदार ने सफाई संरक्षक मनोज मेवाती के साथ गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
कर्मचारियों के अनुसार, इस संबंध में 21 जनवरी 2026 को धामनोद थाना में एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर नगर परिषद से रैली निकाली और हाथों में तख्तियां लेकर थाने पहुंचे।
थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।


सफाई संरक्षक मनोज मेवाती ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आगे धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इस मामले में कर्मचारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला धार सहित संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंदौर संभाग को भी लिखित आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया है। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद धामनोद ने भी पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को वस्तुस्थिति से सूचित किया है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here