अवैध शराब को लेकर कार्रवाई तीस लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत लगभग तीन हजार सहित250 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया
ग्राम पानवा साटक नदी किनारे अवैध शराब भट्टी पर चला प्रहार
रिपोर्टर नरेंद्र चौहान कसरावद
9174497567
खरगोन जिले में अवैध शराब के खिलाफ थाना बलकवाड़ा की खलटाका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पानवा स्थित साटक नदी किनारे संचालित अवैध कच्ची महुआ शराब की भट्टी पर दबिश दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
मुखबिर की सूचना पर बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान एवं चौकी प्रभारी खलटाका मिथुन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी संजय पिता धनसिंह अनारे (32)वर्ष निवासी देवला, हाल मुकाम पानवा द्वारा अवैध शराब निर्माण किया जाना पाया गया। पुलिस ने मौके से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 3000 रुपये) एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त किए। साथ ही लगभग 250 लीटर महुआ लहान को नष्ट कर अवैध भट्टी ध्वस्त कर दी।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक आशीष सोमवंशी, प्रधान आरक्षक अखिलेश भूरिया एवं सुमित भदौरिया का विशेष योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment