भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 25 फरवरी को इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर विराट प्रदर्शन - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 22 February 2026

भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 25 फरवरी को इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर विराट प्रदर्शन

 भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 25 फरवरी को इंदौर कलेक्टर कार्यालय पर विराट प्रदर्शन



इंदौर। शासकीय एवं अशासकीय श्रमिक-कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय एवं मध्यप्रदेश आवाहन पर आगामी 25 फरवरी 2026 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर विराट आंदोलन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इंदौर जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित होगा, जहां माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन के माध्यम से श्रमिकों की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की जाएगी।

कार्यक्रम के संबंध में विभाग प्रमुख मुरारी जी राठौड़, जिला मंत्री हेमराज जारवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिनिधि राजकुमारी गोयल, नगर निगम कर्मचारी एवं विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन की रूपरेखा बक्शी मोहल्ला स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में तैयार की गई।

मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा भी सभी मीडिया कार्यकर्ताओं को प्रेस कवरेज हेतु आवेदन जारी किया गया है।

जिला मंत्री हेमराज जारवाल ने सभी कर्मचारी बंधुओं एवं संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने और श्रमिक एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here