7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव से भेंट की - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 January 2026

7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव से भेंट की

 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव से भेंट की



उन्होंने समाजजनों को श्री नामदेव समाज सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में किया आमंत्रित


धामनोद// नगर के निकट मां अहिल्या की नगरी महेश्वर के समीपस्थ ग्राम मेहतवाड़ा में एक निर्माणाधीनफिल्म की शूटिंग चल रही है । जिसमें जिमी शेरगिल, पूजा गौर, गोविंद नामदेव जैसे बड़े कलाकार यहां आए हुए है ।

फिल्म के सेट पर गोविंद नामदेव से अनौपचारिक भेंट धामनोद नगर के समाजसेवी एवं श्री नामदेव समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य सलाहकार विजय नामदेव (लठिया), अध्यक्ष नरेंद्र नामदेव (लाला) सहित नारायण नामदेव, सचिन नामदेव, विपिन नामदेव, प्रिया नामदेव, बरखा नामदेव 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बेहद स्नेहिल आत्मीय भावपूर्ण माहौल में अनौपचारिक भेंट कर उन्हें शाल श्रीफल से स्वागत करते हुए आगामी 06 फरवरी 2026 शुक्रवार को कसरावद में श्री नामदेव समाज सामुहिक विवाह आयोजन एवं 

युवक-युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी देते हुए उन्हें सविनय आमंत्रित किया ।

साथ ही उन्हें महेश्वर के अहिल्या घाट एवं अहिल्या छतरी का सुंदर छायाचित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया ।

फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से प्रसन्नता ओर संतुष्टि व्यक्त करते हुए बाकायदा उक्त आयोजन हेतु एक वीडियो आमंत्रण भी रिकॉर्ड करवाया ।

सचिन नामदेव इटावदी के प्रयासों से यह आधे घंटे की बैठक आयोजित हुई जबकि संचालन एवं आभार प्रदर्शन विजय नामदेव ने किया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here