धामनोद// ग्रामीण क्षेत्र मै मोटर चोर सक्रिय बगवानिया में कुएं से मोटर पनडुब्बी चोरी कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 11 November 2025

धामनोद// ग्रामीण क्षेत्र मै मोटर चोर सक्रिय बगवानिया में कुएं से मोटर पनडुब्बी चोरी कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम

धामनोद// ग्रामीण क्षेत्र मै मोटर चोर सक्रिय बगवानिया  में कुएं से मोटर पनडुब्बी चोरी कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम




धामनोद/ रविन्द्र ठाकुर //धामनोद ग्रामीण क्षेत्र के अतंर्गत सिंचाई मोटर पम्प और केबल चोरी करने वाले बदमाश चोरों की गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गई है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों के किसानों के खेतों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ सकती हैं। वही धामनोद पुलिस द्वारा चोरी करने वाली कुछ गैंग पर अंकुश भी लगाया जा रहा है। बावजूद इसके मोटर पंप और केबल चोरी करने वाली गैंग बाज नहीं आ रही है। 

बता दे की रविवार रात्रि कालीन बगवानियां पंचायत के मजरा अंबापुरा के निवासी शैलेंद्र नर्गेश पिता गंगाराम नर्गेश के खेत से अज्ञात बदमाश सिंचाई की मोटर पनडुब्बी चोरी करके ले गए है। पता तब लगा जब सोमवार को खेत के कुंए पास पहुंचें तो कुंए से मोटर गायब थीं। 

दरअसल बगवानियांं में पहले भी लगातार सिंचाई मोटर पंप चोरी हो चुके है।  कुछ महीनों से क्षेत्र में चोरी की वारदातें धीरे-धीरे बढ़ रही है।


 *खेत में सिंचाई के लिए कुंए के पास पहुंचें तो मोटर गायब थीं।*

शैलेंद्र नर्गेश ने बताया की मेरी सिंचाई की मोटर पनडुब्बी को खेत के कुंए में रखे एक वर्ष हो चुका है। किसी भी प्रकार की समस्या देखने नही मिली है। लेकिन रविवार रात्रि में कुछ अज्ञात बदमाश  सिंचाई की मोटर चुरा ले गए है। शैलेंद्र ने बताया की गेहूं की बोवनी के लिए खेत में सिंचाई कर रहे थे । वही रविवार शाम को मोटर चालू करके घर आ गए थे । सोमवार सुबह देखा तो मोटर कुंए में से गायब थीं। बताया की इन दिनों अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। मेरे द्वारा फिलहाल धामनोद थाने पर सिंचाई मोटर पनडुब्बी चोरी होने की घटना आवेदन के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा दी गई है। वही धामनोद पुलीस भी जांच में जुट गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here