गुजरी//ओंकारेश्वर नहर परियोजना के पास बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 November 2025

गुजरी//ओंकारेश्वर नहर परियोजना के पास बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप


गुजरी//ओंकारेश्वर नहर परियोजना के पास बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप



धामनोद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पलास चौराहे के समीप नाले में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान ग्राम पिपलाज पांचघाटी निवासी थावरी बाई पति जगन (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका अपने बड़े बेटे के साथ बैंक से पैसे निकालने के लिए सुबह लगभग 10:30 बजे पलास चौराहे आई थीं। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गईं, और दोपहर में स्थानीय लोगों ने नाले में एक महिला का शव देखा। इसकी सूचना तुरंत धामनोद पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही  धामनोद पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत हादसा है या कुछ और — यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here