धामनोद//मुस्कान अभियान की बड़ी कामयाबी: धामनोद पुलिस ने 10 बच्चों को सुरक्षित लौटाया एक आरोपी गिरफ्तार कर की विधिवत कार्यवाही
धार जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा जिलेभर में चल रही अवैध गतिविधियों और आपराधिक वारदातों पर कड़ाई से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय कुमार डावर एवं एसडीओपी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे ने एक विशेष टीम गठित कर बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना धामनोद में दर्ज अपराध क्रमांक 565/2025,
धारा 137(2), 64(1), 64(2)(m) BNS एवं 51/6 पॉक्सो एक्ट के तहत फरियादी निर्मला पति राजेश, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कालाआम पुनर्वास की रिपोर्ट पर अपहृत बालिका की तलाश प्रारंभ की गई।
दिनांक 12.11.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर बालिका को ले जाने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा टीम बनाई गई।
जांच टीम सउनि राजेश गैहलोद एवं आरक्षक 1188 मनिषा राठौड़ संदेही कन्हैया पिता चम्पालाल मोर्य, उम्र 22 वर्ष, निवासी ईकलेरा (देवास) की तलाश में ईकलेरा पहुँची।
तलाश के दौरान टीम को संदेही कन्हैया तथा अपहृत बालिका दोनों ईकलेरा में मिले। पंचानामा कार्यवाही के बाद बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
महिला अधिकारी उपनिरीक्षक दीपिका बामनिया द्वारा कथन लिए जाने पर बालिका ने बताया कि आरोपी कन्हैया उसे बहला-फुसलाकर बस से ईकलेरा ले गया, जहाँ उसके साथ गलत कार्य (बलात्कार) किया गया।
पुलिस ने आरोपी कन्हैया पिता चम्पालाल मोर्य उम्र 22 वर्ष निवासी ईकलेरा जिला देवास को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में विशेष योगदान—
उपनिरीक्षक दीपिका बामनिया,
सउनि राजेश गैहलोद,
आरक्षक 1188 मनिष राठौड़
का रहा।
धामनोद पुलिस की यह कार्रवाई नवागत एसपी के निर्देशों पर त्वरित, प्रभावी और सराहनीय मानी जा रही है।



No comments:
Post a Comment