धामनोद//कसीदा कंपनी में काम करने वाले मजदूरों का टेंपू पलटा, चार महिलाएं घायल।* - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 13 March 2025

धामनोद//कसीदा कंपनी में काम करने वाले मजदूरों का टेंपू पलटा, चार महिलाएं घायल।*

 धामनोद//कसीदा कंपनी में काम करने वाले मजदूरों का टेंपू पलटा, चार महिलाएं घायल।*



टेंपू में बैठी हुई थी 12 से अधिक सवारियां, मजदूरों से भरा तीन पहिया वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में पलटा।कसीदा कंपनी में काम कर घर लौट रहे मजदूर हुए हादसे का शिकार।



धामनोद – कसीदा कंपनी में काम करने वाले मजदूरों से भरा तीन पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेंपो में लगभग 12 से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं, जो काम खत्म करके टेंपू से घर लौट रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब टेंपो चालक तेज गति से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, और वाहन असंतुलित होकर पलट गया।


राहुल कटारे ने बताया कि, यह टेंपो प्रतिदिन सुबह 8:15 से 9:00 बजे तक मजदूरों को कंपनी ले जाने और फिर शाम 5:15 से 6:15 बजे के बीच उन्हें घर वापस लाने का काम करता है। कटारे के अनुसार, टेंपो चालक अक्सर तेज गति से वाहन चलाते हैं, जो दुर्घटनाओं के खतरे को बढ़ाता है। 

हादसे के बाद, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर भुवनेश ठाकुर ने उनका इलाज किया और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इन घायल महिलाओं में कावेरी पति मनोज, उम्र 34 साल निवासी खलघाट, अनीता पति गजराज उम्र 45 साल निवासी खलघाट, सीमा पति अशोक उम्र 45 साल निवासी धामनोद और जोशना पति कैलाश उम्र 35 साल निवासी मगरखेड़ी शामिल थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here