बस में चोरी हुए साढ़े तीन लाख रुपये धामनोद पुलिस ने किए बरामद, फरियादी ने पुलिस का जताया आभार
पीथमपुर से महाराष्ट्र जाते समय होटल हाईवे दूधी पर हुई थी वारदात, बैग से नकदी लेकर फरार हुआ था अज्ञात बदमाश
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में बस में हुई चोरी की वारदात में धामनोद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बस यात्री के चोरी हुए साढ़े तीन लाख रुपये बरामद कर फरियादी को वापस दिलाए। रुपये वापस मिलने पर फरियादी ने धार एसपी, धामनोद एसडीओपी एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
दरअसल, फरियादी चुडामन पिता राजाराम सूर्यवंशी (52 वर्ष), निवासी विखरन, जिला नंदुरबार (महाराष्ट्र), वर्तमान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पीथमपुर में डीएनडी वायर कंपनी में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहे हैं।
फरियादी के अनुसार, 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को वह पीथमपुर से पवन ट्रैवल्स की बस में सवार होकर अपने गांव महाराष्ट्र जा रहे थे। उनके पास एक छोटा बैग था, जिसमें कपड़ों के साथ 500-500 रुपये की सात गड्डियों में कुल 3 लाख 50 हजार रुपये नकद रखे हुए थे,,रात करीब 11 बजे बस होटल हाईवे दूधि पर रुकी। इस दौरान चुडामन अपना बैग सीट पर छोड़कर वॉशरूम चले गए। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि बैग खुला हुआ था और कपड़े सीट पर बिखरे पड़े थे। जब उन्होंने बैग की जांच की तो उसमें रखे साढ़े तीन लाख रुपये गायब मिले। किसी अज्ञात बदमाश द्वारा बैग से नकदी चोरी कर ली गई थी,,इसके बाद फरियादी ने धामनोद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में धामनोद पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपियों को पकड़कर चोरी की गई पूरी राशि बरामद की और फरियादी को वापस दिलवाई,,रुपये वापस मिलने पर चुडामन सूर्यवंशी ने धार एसपी साहब, धामनोद एसडीओपी मैडम एवं धामनोद पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की


No comments:
Post a Comment