आखिर कब थमेगा अवैध खनन का खेल? रात के अंधेरे में बेगन्दा से गुजरी तक दौड़ रहे मिट्टी से भरे डंपर!
न माइनिंग विभाग का डर, न राजस्व अमले की निगरानी, न पुलिस की कार्रवाई का खौफ! सूत्रों के मुताबिक शासकीय भूमि से हो रहा खनन
धामनोद //बेगन्दा। क्षेत्र में अवैध मिट्टी उत्खनन और परिवहन का मामला लगातार सवालों के घेरे में है। सूचना है डंपर क्रमांक
1. MP09GH9549
2.MP 10 H 0398
3.MP09GH5013
रोजाना रात्रि 10 बजे के बाद रात के अंधेरे में मिट्टी से भरे डंपर बेगन्दा से गुजरी तक का सफर तय कर रहे हैं। ये डंपर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रात के अंधेरे में बेखौफ होकर दौड़ रहे इन डंपरों पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ रही? क्या खनिज विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर राजस्व और पुलिस प्रशासन ने भी आंखें मूंद रखी हैं?
नियमों को ताक पर रखकर हो रहे मिट्टी के उत्खनन और परिवहन की निष्पक्ष जांच कब होगी? क्षेत्रवासियों की मांग है कि प्रशासन रात के समय विशेष निगरानी रखकर डंपरों की जांच करे तथा वैध अनुमति, रॉयल्टी और परिवहन संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई करे।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।


No comments:
Post a Comment