कुएं में गिरा सियार, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू लगाई सियार ने जंगल में दौड़
ग्रामीणों और एनजीओ के सहयोग से वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू अभियान, सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
धामनोद। ग्राम डोंचा में एक सियार कुएं में गिर गया। घटना की सूचना 14 नवंबर को वन विभाग को मिली। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पिता रुड़किया के कुएं में सियार गिरा हुआ था। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र धामनोद से रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों एवं एनजीओ के सहयोग से रस्सी और जाली की मदद से सियार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अनुसार सियार को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में हुए संशोधन के अनुसार अनुसूची-1 की श्रेणी में रखा गया है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव संकट में दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।


No comments:
Post a Comment