धामनोद पुलिस की बड़ी सफलता: बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 8 October 2026

धामनोद पुलिस की बड़ी सफलता: बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

धामनोद पुलिस की बड़ी सफलता: बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार



दो मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त कार सहित 13.50 लाख रुपए का मश्रुका बरामद

धामनोद। पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री सचिन शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 की रात कस्बा धामनोद में अलग-अलग स्थानों से दो बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। फरियादी अंकित पाटीदार निवासी सुन्द्रेल फाटा धामनोद की नई रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल तथा फरियादी स्वप्निल पिता बापुराव बिरकर निवासी मुक्तानंद परिसर धामनोद की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MH11DE0811 को अज्ञात बदमाश घर के बाहर से चोरी कर ले गए थे।

दोनों मामलों में थाना धामनोद पर अपराध क्रमांक 415/2026 एवं 416/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए संदिग्धों की पहचान की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहित उर्फ मोटी धनगर, निखिल पिता भगवानसिंह राजपूत तथा निकुश पिता ओमप्रकाश जगताप को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की गई रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल एवं रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MH11DE0811 बरामद की गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार क्रमांक MP09AR6572 भी जब्त की गई।

13.50 लाख रुपए का मश्रुका बरामद

पुलिस के अनुसार बरामद नई रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपए, रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल की कीमत 2.50 लाख रुपए तथा घटना में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार की कीमत करीब 8.50 लाख रुपए है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 13.50 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में मोहित उर्फ मोटी पिता हुकुमसिंह धनगर, उम्र 19 वर्ष, निवासी बमपुरसुखा थाना तलेन, जिला राजगढ़ (वर्तमान निवासी यशवंत नगर, इंदौर), निखिल पिता भगवानसिंह राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी कटारा कोठरी थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ (वर्तमान निवासी कृष्णाबाग कॉलोनी, इंदौर) तथा निकुश पिता ओमप्रकाश जगताप, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिराली थाना सिराली, जिला हरदा (वर्तमान निवासी मालवीय नगर, इंदौर) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, उपनिरीक्षक युगाधिकार रायकवार, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक मनीष राठौर एवं आरक्षक रविन्द्र सोलंकी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here