उमड़ा आस्था का सैलाब: सांसदों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा मां नर्मदा को ओढ़ाई 800 मीटर चुनरी, आश्रम में हुआ वृक्षारोपण - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 October 2026

उमड़ा आस्था का सैलाब: सांसदों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा मां नर्मदा को ओढ़ाई 800 मीटर चुनरी, आश्रम में हुआ वृक्षारोपण




 उमड़ा आस्था का सैलाब: सांसदों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा मां नर्मदा को ओढ़ाई 800 मीटर चुनरी, आश्रम में हुआ वृक्षारोपण



खलघाट//नर्मदा तट  मां नर्मदा भक्त मंडल, धामनोद के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम हुआ, जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में धार-महू क्षेत्र की स्थानीय सांसद सावित्री ठाकुर एवं बड़वानी-खरगोन क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल (ठाकुर) विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

रविवार सुबह ठीक 11 बजे जैसे ही दोनों जनप्रतिनिधियों का खलघाट आगमन हुआ, वैसे ही वहां उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और  कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता और मां नर्मदा के जयघोष से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया।

800 मीटर चुनरी से सजा नर्मदा तट

स्वागत सत्कार के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां नर्मदा की महाआरती और चुनरी उत्सव रहा। तट पर उपस्थित स्थानीय विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां नर्मदा की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद दोनों सांसदों की उपस्थिति में भक्तों ने  श्रद्धा के साथ मां नर्मदा को 800 मीटर लंबी विशाल चुनरी अर्पित की,


पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोनों जिलों के सांसदों ने मां रेवा आश्रय आश्रम परिसर  पर्यावरण संरक्षण और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को बढ़ावा देते हुए सांसदों ने आश्रम परिसर मे पौधों का रोपण (वृक्षारोपण) किया। इस दौरान सांसद सावित्री ठाकुर ने कहा कि मां नर्मदा की सेवा के साथ-साथ प्रकृति की सेवा करना भी हमारा परम कर्तव्य है।

इस अवसर पर आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में दोनों सांसदों ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मां नर्मदा भक्त मंडल धामनोद ओर ग्राम खलघाट जीवन सिंह पटेल, महेश पटीदार,उमेश,पाटीदार राकेश पटेल मौसम पटेल अरुण मालवीय , विष्णु मालाधारी, मनीष शर्मा, विजय मालवीया, सुनील सिंह चौहान,  सहित भाजपा के कई वरिष्ठ जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों, महिलाएं मौजूद रही,वही धामनोद एसडीओपी अर्चना रावत, थाना प्रभारी ग्राम पंचायत खलघाट सहित स्टाप मौजूद था,

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here