बाकानेर के किरण उद्योग में घुसा 6.5 फीट का विशाल अजगर, थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी ने किया सफल रेस्क्यू
बाकानेर// ग्राम बाकानेर स्थित निजी किरण उद्योग (जिनिंग) में गुरुवार को एक विशाल अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। उद्योग परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने करीब 6.5 फीट लंबे अजगर को देखकर तत्काल इसकी सूचना जिनिंग के संचालक विनोद दोसी और पंचायत सचिव भगवान सिंह सोलंकी को दी पश्चात वन विभाग को सूचित किया गया और थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद को दी।
सूचना मिलते ही सोसायटी की टीम तुरंत बाकानेर के लिए रवाना हुई। टीम के सक्रिय सदस्य कुणाल सिंह और राजकुमार पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर बड़ी सावधानी और कुशलता के साथ अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। दोनों ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अजगर को सुरक्षित पकड़ा।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग के नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास, समीप के जंगल में ले जाकर उसकी दुनिया में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद लगातार क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण और रेस्क्यू का कार्य कर रही है। सोसायटी के सदस्यों की इस तत्परता और जीव-प्रेम की ग्रामवासियों ने सराहना की है।


No comments:
Post a Comment