मुखबिरी के शक में युवक को उठाया, 4 घंटे तक गाड़ी में घुमाकर लोहे की रॉड-पाइप से पीटा, थाने के सामने उतारकर भागे बदमाश* - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 26 October 2026

मुखबिरी के शक में युवक को उठाया, 4 घंटे तक गाड़ी में घुमाकर लोहे की रॉड-पाइप से पीटा, थाने के सामने उतारकर भागे बदमाश*

मुखबिरी  के शक में युवक को उठाया, 4 घंटे तक गाड़ी में घुमाकर लोहे की रॉड-पाइप से पीटा, थाने के सामने उतारकर भागे बदमाश




पति को बोलेरो में उठा ले गए ठेकेदार, पत्नी धामनोद थाने में लगाती रही गुहार, पुलिस के डर से थाने के गेट पर ही छोड़कर भागे आरोपी।




धामनोद//// धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम साला पुनर्वास में, शराब माफिया की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित दुलीचंद जगदाले निवासी साला पुनर्वास का आरोप है कि, उसे मुखबिरी के शक में 15 से 20 लोगों ने , घर के पीछे से उठाया ओर 4 से 5 घंटे तक वाहन में लेकर घूमते रहे ओर बेरहमी से पीटा।

पीड़ित दुलीचंद की पत्नी रीना ने बताया कि, मेरे पति, कल इंदौर गए थे और आज सुबह 7 बजे घर लौटकर सो गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उठकर नहाकर घर के पीछे दोस्तों के पास बैठे थे।

पीड़ित का कहना हे कि, ठेकेदार की गाड़ी आई जिसमें करीब 15 से 20 लोग,  कुछ बोले बिना ही उसे साला पुनर्वास में घर के पीछे से पकड़कर , गाड़ी में घुसा लिया।
आरोप है कि गाड़ी में बैठे लोगों में दूधी का अमित बंजारा, महेश्वर का राजू सरकारी, धामनोद बाईपास दारू दुकान का सेल्समैन राहुल, रोहित, सुनील और अन्य लोग शामिल थे। ये सभी शराब ठेकेदार और ब्लैकर हैं। बदमाशों ने पहले उसका मोबाइल छीन लिया, फिर दो अंगूठी, गले की चैन और पर्स भी छीन लिया।

पीड़ित का कहना है कि, उसे पहले गुलझरा वाइन शॉप पर ले जाया गया, जहां शॉप के कैमरे बंद कर दिए गए। वहां से महेश्वर रोड, सहस्त्रधारा रोड होते हुए मंडी रोड और फिर पुनर्वास ले जाया गया। इस दौरान, लोहे की रॉड और प्लास्टिक के पाइपो से उसकी जमकर पिटाई की गई। राजू सरकारी के साले ने तो चाकू निकालकर अड़ा दिया।

इस दौरान आरोपियों ने खलघाट के प्रद्युम्न जायसवाल से वीडियो कॉल पर बात की, जिसने फोन पर ही बोला कि इसे मारो, ये मुखबिरी करता है। आरोपियों को शक था कि, दुलीचंद , उनकी दारू की गाड़ी की मुखबिरी करता है।

इधर पति के अपहरण की खबर लगते ही पत्नी रीना जगदाले धामनोद थाने पहुंची। रीना ने बताया कि उसका पति घर पर ही था, कहीं मुखबिरी करने नहीं गया था, इसके बावजूद 10-15 लोग बोलेरो में आए और उठा ले गए। वह थाने में न्याय की गुहार लगाती रही और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें थाने बुलाने की मांग करती रही।

पीड़ित के मुताबिक, जब आरोपियों को पता चला कि, मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है तो वे पुलिस के डर से उसे धामनोद थाने के सामने ही गाड़ी से उतारकर भाग गए। पीड़ित के चेहरे, पीठ, कमर और पैरों पर मारपीट के गंभीर निशान हैं।

फिलहाल पीड़ित परिवार ने धामनोद थाने में शराब माफिया अमित बंजारा, राजू सरकारी, राहुल सेल्समैन, रोहित, सुनील और प्रद्युम्न जायसवाल सहित अन्य के खिलाफ ,  प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here