हाईवे पर खड़ी कार से 320 लीटर अवैध शराब बरामद, चालक फरार! कार सहित ₹4.30 लाख का मश्रुका जब्त - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 27 October 2026

हाईवे पर खड़ी कार से 320 लीटर अवैध शराब बरामद, चालक फरार! कार सहित ₹4.30 लाख का मश्रुका जब्त

हाईवे पर खड़ी कार से 320 लीटर अवैध शराब बरामद, चालक फरार! कार सहित ₹4.30 लाख का मश्रुका जब्त



धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब और कार सहित ₹4.30 लाख का मश्रुका जब्त



धामनोद, जिला धार। जिले में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ धामनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धानी में हाईवे पर खड़ी हुंडई ग्रैंड i10 कार से 320.06 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब और कार सहित कुल ₹4,30,500 का मश्रुका जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कार चालक मौके पर नहीं मिला, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

सुबह 5 बजे की कार्रवाई, कार से मिली शराब की खेप

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5 बजे ग्राम धानी में हाईवे पर खड़ी हुंडई ग्रैंड i10 कार क्रमांक HR51AY5661 की जांच की गई। कार के अंदर से देशी मसाला शराब की 16 पेटी, देशी प्लेन शराब की 16 पेटी, बोल्ट बियर की 2 पेटी और लंदन प्राइड की 1 पेटी बरामद हुई। कुल शराब की मात्रा 320.06 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब ₹1,30,500 है।

कार और शराब सहित ₹4.30 लाख का माल जब्त

पुलिस ने अवैध शराब और करीब ₹3 लाख कीमत की कार को विधिवत जब्त किया। मामले में अपराध क्रमांक 549/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक जुवान सिंह हरवाल, आरक्षक वकील चौहान एवं सैनिक रामलाल बड़ुकिया की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here