कार, पेड़ से टकराकर, हुई क्षतिग्रस्त, पेड़ भी उखड़ा, एक की मौत, दो गंभीर। कार अनियंत्रित होकर,करीब 25 फीट गहरी खाई में उतरी।
*धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत, एबी रोड़ खाटू श्याम मंदिर के आगे, सामने से आ रही कर को बचाने में, कार अनियंत्रित होकर,करीब 25 फीट गहरी खाई में उतरी।*
*मधुबन से लिफ्ट मांगकर धामनोद जा रहा युवक हादसे में घायल, मौके पर लोगों की भारी भीड़।*
धामनोद // धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत, एबी रोड़ खाटू श्याम मंदिर के आगे, आज दिनांक 19 अगस्त को शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार क्रमांक MP 09ZD 1186 जो धामनोद से राजपुर की ओर जा रही थी। सामने से बस आने के कारण, कार अनियंत्रित होकर, 25 फीट गहरी खाई में उतर गई । जहां एक पेड़ लगा था जिससे टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए। घटना इतनी दर्दनाक थी कि, जिस पेड़ से कार टकराई वह तक भी उखड़ गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल मच गया।
घायल के अनुसार, सामने से रॉन्ग साइड आ रही बस को बचाने के प्रयास में, चालक से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सर्विस रोड से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार मयूर पिता सुरेश निवासी , राजपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं कार में पीछे बैठे डेविड पिता दिनेश उम्र 26 साल निवासी राजपुर और सूरज पिता नारायण सिंह पवार उम्र 30 साल निवासी धामनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सूरज ने बताया कि वह
मधुबन से लिफ्ट लेकर कालीबावडी ब्रिज तक जा रहा था।
सूचना मिलते ही टोल एंबुलेंस पायलट सूरज नायक और हरीश ओसारे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलो को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. जगदीश देवड़ा ने बताया कि, मयूर को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि डेविड और सूरज का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस बल भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


No comments:
Post a Comment