रोजी-रोटी की राह बनी मौत का सफर, हाईवे पर युवक की दर्दनाक अंत
निमरानी नेशनल हाईवे पर हिट एंड रन: सब्जी लेने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत
निमरानी स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में ठीकरी निवासी युवक की मौत हो गई। हादसा बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटाका पुलिस चौकी अंतर्गत माया फैक्ट्री के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, मृतक रवि पिता ओम वर्मा (35 वर्ष) निवासी पिपरी, थाना ठीकरी, जिला बड़वानी, सुबह करीब 4 बजे बाइक से धामनोद सब्जी मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे बाइक सहित युवक को पड़े देखा और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी घटनास्थल पहुंचे।
शव को सेधवा टोल की एम्बुलेंस की मदद से कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक सब्जी का व्यवसाय करता था और रोज की तरह मंडी जा रहा था, लेकिन यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।


No comments:
Post a Comment