खुशियों के बीच मातम: शादी में डांस करते-करते मामा की हार्ट अटैक से मौत - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 February 2026

खुशियों के बीच मातम: शादी में डांस करते-करते मामा की हार्ट अटैक से मौत

 खुशियों के बीच मातम: शादी में डांस करते-करते मामा की हार्ट अटैक से मौत



कसरावद– ओझरा गांव

खरगोन से दिग्विजय सिंह पटेल की रिपोर्ट

खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के ओझरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक घटना सामने आई। भांजे की शादी में खुशियों के बीच डांस कर रहे मामा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। कुछ ही पलों में जश्न का माहौल मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार बड़वानी जिले के ग्राम पिपलूद निवासी घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ ओझरा गांव में भांजे अंकित की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। मेंहदी की रस्म के दौरान स्टेज पर परिवारजनों के साथ वे खुशी-खुशी नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक वे गिर पड़े और उनकी तबीयत बिगड़ गई।



परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनका निधन हो गया। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गईं। जहां कुछ देर पहले संगीत और शहनाई गूंज रही थी, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई।



बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ मुस्कुराते हुए नाचते दिखाई दे रहे हैं। परिवारजनों ने उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम पिपलूद में किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here