धामनोद में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, जनसहयोग से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 14 January 2026

धामनोद में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, जनसहयोग से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

 धामनोद में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, जनसहयोग से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे



धामनोद//नगर के बालाजी मंदिर परिसर में आज दिनांक 14/12/26 को थाना धामनोद द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही नगर की प्रमुख समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में नगर के सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। नगर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसडीओपी मोनिका सिंह द्वारा नगर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे (तीसरी आंख) लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से सराहा गया।

एसडीओपी द्वारा कॉलोनी नाइजर से अपील

सभी कॉलोनी नाइजर कॉलोनी के मुख्य मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जिससे अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए 

कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया 

सभी उपस्थित सदस्यों ने इस कार्य को जनसहयोग से शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इस सराहनीय पहल में प्रेस क्लब धामनोद, व्यापारी संघ धामनोद, इच्छापूर्ति सेवा समिति धामनोद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।


बैठक में प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल, एसडीओपी मोनिका सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे, पत्रकार साथी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here