धामनोद/खलघाट// टोल के पास भीषण सड़क हादसा, मुरम के डंपर ने बाइक को मारी टक्कर - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 7 January 2026

धामनोद/खलघाट// टोल के पास भीषण सड़क हादसा, मुरम के डंपर ने बाइक को मारी टक्कर


धामनोद/खलघाट// टोल के पास भीषण सड़क हादसा, मुरम के डंपर  ने बाइक को मारी टक्कर



धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत राऊ–खलघाट फोरलेन पर खलघाट टोल टैक्स से करीब 500 मीटर आगे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

यहां मुरम से भरा डंपर क्रमांक MP20-ZM-9763 ने पीछे से बाइक क्रमांक MP10-ZA-3520 को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान बाबू पिता कासिराम धनगर, निवासी ग्राम निमरानी एवं नीलेश राठौर, निवासी ठीकरी के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने एक दोस्त के लिए मोबाइल खरीदने धामनोद आ रहे थे।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को एक आर्टिगा कार के माध्यम से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाबू का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया, वहीं नीलेश को निजी अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल हादसे की सूचना धामनोद थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here