गुरुकुल स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 26 December 2025

गुरुकुल स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

 गुरुकुल स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ



*धामनोद ।* गुरुकुल स्कूल धामनोद में 26 से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर बालाजी मंदिर से गुरुकुल स्कूल तक भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक साइकिल चालक छात्रों ने भाग लिया। साइक्लोथॉन में नगर के थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे, नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल, ICAI AIR-1 मुकुंद आगीवाल, श्री गुरुकुल स्कूल कसरावद के निदेशकगण, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी शामिल रहे।


         साइक्लोथॉन में प्रतिभागी साइकिलों पर “फिट इंडिया – हेल्दी इंडिया” और “सेव एनवायरनमेंट” जैसे प्रेरक संदेशों वाले झंडे लगाए गए थे। विद्यालय की छात्र परिषद के सदस्य एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी मशाल वाहक के रूप में सबसे आगे रहे। सभी प्रतिभागी अनुशासित मार्च करते हुए विद्यालय परिसर पहुँचे।


      विद्यालय प्रांगण में अतिथियों द्वारा खेल ज्योति प्रज्ज्वलन किया गया। इसके पश्चात गुरुकुल स्पोर्ट्स एंथम की गूंज के साथ सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् एवं महेश्वरम् हाउस के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट, विद्यालय बैंड की प्रस्तुति हुई। वार्षिक खेल महोत्सव के प्रतीकों का अनावरण किया गया तथा शांति और सौहार्द के प्रतीक के रूप में कबूतर एवं गुब्बारे छोड़े गए।


       इस अवसर पर नगर निरीक्षक श्री प्रवीण ठाकरे एवं नायब तहसीलदार श्री कृष्णा पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों के जोश व अनुशासन की सराहना की। खेल शपथ विद्यालय के निदेशक ध्वज भंडारी द्वारा दिलाई गई। विद्यालय के सीईओ  प्रह्लाद भंडारी ने जानकारी दी कि आगामी चार दिनों तक विद्यालय के सभी विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।


       उद्घाटन दिवस पर डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, एथलेटिक्स (दौड़ व लंबी कूद) तथा कक्षा VI से XII के लिए बास्केटबॉल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। वहीं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उनकी क्षमताओं के अनुरूप लेमन रेस, बोरी दौड़, स्किपिंग जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। आयोजन के दौरान प्राथमिक उपचार एवं अल्पाहार की समुचित व्यवस्था भी की गई है।



        वार्षिक खेल महोत्सव में विद्यालय का पूरा वातावरण खेल भावना, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से ओतप्रोत बना हुआ है, जिससे यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरक बना हुआ है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here