अटल स्मृति पर्व
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रदेश भर में बूथ स्तर मंडल स्तर एवं विधानसभा स्तर पर अटल जी के जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए,
जिसके तहत आज धरमपुरी विधानसभा में धामनोद नगर के अटल बस स्टैंड महेश्वर रोड पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया,
जिसमें अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं 101 दीप प्रज्वलित कर उनके जीवन परिचय व उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,फोरलेन रोड , नदी से नदी जोड़ो अभियान ,पोखरण में परमाणु परीक्षण कर,
भारत को विश्व स्तर पर परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करना ,
भारत-पाकिस्तान के संबंधों को सुधारने का प्रयास करना ,
कारगिल युद्ध मे पाकिस्तान को पराजित करना,
फसल बीमा योजना लागू करना,
ऐसे अनेकों कार्य उनके द्वारा किए, अटल जी एक देशभक्त होकर देश को राजनीति से भी ऊपर रखते थे ,
उन्होंने विपक्ष में रहकर भी देश की सरकार का साथ दिया,
विदेश के मंचों पर देश प्रथम की भावना से काम किया ,
एक वोट से सरकार गिरने पर भी उन्होंने फिर से जनता के बीच जाना उचित समझा ,
अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया चाहे सरकार चली गई ,
और फिर से जनादेश के लिए चुनाव का सामना किया और फिर से सरकार बनाई ,
देश में उन्हें एक विश्व विख्यात कवि के रूप में भी जाना जाता है,
🙏आज इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अटल स्मृति पर्व पर मंडल अध्यक्ष ममता वर्मा,वरिष्ठ जगदीश मूंदड़ा,अनीता शर्मा, राकेश पटेल, राकेश पाटीदार,रामलाल यादव, विष्णुकर्मा,राजू कर्मा ने उनके जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए एवं निलेश माहेश्वरी ने उनकी जीवनी का वाचन किया। पूरा बस स्टैंड अटल जी के नारों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर तेजपाल यादव, मोहन भाई, महादेव भाई,मुकेश जोशी, ओम पटेल,जगदीश सराफ प्रकाश लड्ढा, संगीता यादव, प्रवीण राधा पाटीदार, पूजा देवकन्या, रवि पटेल विजय घारू, आनंद चौहान वर्षा शुक्ला, राजेंद्र पटेल,विजय मंगल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment