गो क्रांति यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक संपन्न
धामनोद:- पथमेड़ा राजस्थान से चलकर गौ रक्षा व गो संरक्षण के उद्देश्य को लेकर धामनोद नगर मेंआ रही गो क्रांति यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर गो भक्तों एवं सामाजिक संगठनों की बैठक स्थानीय वेंकटेश बालाजी मंदिर में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया की गो क्रांति यात्रा गुलझरा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सुंद्रेल फाटा बावड़ी मोहल्ला से होकर कथा स्थल गुरुकुल स्कूल तक निकलेगी यात्रा में गौ भक्त अपने वाहनों पर धर्म ध्वज लेकर सम्मिलित होंगे नगर के संपूर्ण सनातन नागरिकों से अपील की है कि वह यात्रा में सम्मिलित हो व अपने प्रतिष्ठानों के सामने तोरण द्वार लगाकर यात्रा का स्वागत करें गौ माता हमारे जीवन का आधार है और गो संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है।
गौ क्रांति यात्रा, पथमेड़ा से निकली एक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरण यात्रा है, जिसका उद्देश्य है – भारत में *गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और गौ सेवा* के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना.
# *गौ क्रांति यात्रा के उद्देश्य:*
1. *गौ माता के संरक्षण* के लिए जन-जागरण
2. *गौ हत्या पर रोकथाम* हेतु सामाजिक चेतना फैलाना
3. *गौ आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था* को बढ़ावा देना
4. *देशभर में गौशालाओं का निर्माण व सहयोग*
5. युवाओं को *गौ संस्कृति से जोड़ना
यात्रा सायं 4: 00 बजे अलबेला हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी ओर 6बजे गुरुकुल स्कूल में समापन होगा
रात्रि 8:00 बजे से गुरुकुल स्कूल में प्रवचन व भजन का आयोजन किया जाएगा जिसमें
* संतों के प्रवचन, भजन-कीर्तन
* गांव-गांव जाकर गौ सेवा का संदेश
* स्थानीय जनता से संवाद
* गौ पूजा और गौ आरती
* जैविक खेती और पंचगव्य उपयोग पर जागरूकता दी जाएगी
*गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा है.*
गौ माता हमारी संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं.
गौ क्रांति यात्रा एक आह्वान है – *“हर घर एक गौशाला, हर मन में गौ माता। के ध्येय वाक्य के साथ नगर के सभी नागरिक बन्धुओं व सामाजिक संगठनों से आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया गया उक्त जानकारी गो सेवक मदन सिंघल द्वारा दी गई
No comments:
Post a Comment