करणी सेना नगर टीम का दीपावली मिलन समारोह संपन्न आमंत्रित अतिथियों व सर्व समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का किया गया सम्मान।
उज्जैन// नगर की करणी सेना नगर टीम उज्जैन के नगर अध्यक्ष लव ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय दशहरा मैदान से एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया रैली में सैकड़ो चौपदिया ज दो पहिया वाहन से करनी सेना के पदाधिकारी व करनी सैनिक शामिल हुए।रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर शहीद पार्क, ओवर ब्रिज होते हुए चामुंडा माता चौराहा पहुंची जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमां पर माल्यार्पण कर रैली आगर रोड से होते हुए खाक चौक स्थित वैदेही गार्डन पहुंची यहां मंच पर विराजित आमंत्रित अतिथि अजीत सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, करणी सेना अध्यक्ष इंदौर ऋतुराज सिंह सिसोदिया, रतलाम जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह जी, गिरिराज सिंह, शैलेंद्र सिंह निवाड़ी, रविराज सिंह कलेसर, शैलेंद्र सिंह झाला, सोनू बना सपा खेड़ा, का स्वागत कर महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की गई। वही सर्व समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का भी स्वागत किया गया। तत्पश्चात वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई।
No comments:
Post a Comment