अंतर्राज्यीय एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षक से ₹17,000 की धोखाधड़ी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की हुई पहचान - Sammukh bharat news

News in Hindi(हिन्दी में समाचार), Hindi News(हिंदी समाचार): देश के सबसे विश्वसनीय अख़बार पर पढ़ें ताज़ा ख़बरें। पढ़ें देश, विदेश, बॉलीवुड, ...


Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 7 October 2026

अंतर्राज्यीय एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षक से ₹17,000 की धोखाधड़ी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की हुई पहचान

 अंतर्राज्यीय एटीएम फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षक से ₹17,000 की धोखाधड़ी, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की हुई पहचान


आरोपियों से ₹17,000 नकद एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल


सेेंधवा।

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना सेंधवा शहर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर शिक्षक से ₹17,000 की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता प्रकाश शिन्दे उम्र 60 वर्ष, निवासी ड्रीमलैंड सिटी सेंधवा, प्राथमिक विद्यालय वरल्यापानी में अध्यापक, अपनी पुत्री किर्ती के बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने नया बस स्टेशन स्थित इण्डिया एटीएम गए थे। यहां आरोपियों ने ट्रांजैक्शन कैंसिल न होने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में खाते से ₹10,000 एवं ₹7,000, कुल ₹17,000 आहरित कर लिए गए। शिकायत पर थाना सेंधवा शहर में BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध क्रमांक 0364/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं शहर के प्रमुख मार्गों के आसपास लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्ध  ब्रेजा कार एवं आरोपियों की पहचान की गई। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों सय्याद उर्फ सज्जाद निवासी मुंबई (महाराष्ट्र), हिमांशुसिंह निवासी जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) एवं मोहम्मद दिलशाद निवासी जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से फरियादी से हड़पे गए ₹17,000 नकद एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक *UP 70 EC 7648* विधिवत जब्त की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया गया।


*जनहित में पुलिस की अपील*

• एटीएम से रुपये निकालते समय किसी अज्ञात व्यक्ति की सहायता न लें तथा अपना एटीएम पिन किसी से साझा न करें।

• ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद *Cancel* बटन अवश्य दबाएं।

• किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या संशय होने पर तत्काल बैंक अथवा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।

• अपराधों की रोकथाम के लिए घर, आसपास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों एवं धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here